Tuesday, February 22, 2011

-: साधन सूत्र-12 :-

''आनन्दमय वृध्दावस्था का मंत्र''
''जीवन कैसे जीया जाय''

यूनान के प्रसिध्द दार्शनिक सुकरात एक बार भ्रमण करते हुए एक शहर में पहुँचे। वहाँ उनकी एक वृध्द व्यक्ति से भेंट हुई। दोनों काफी घुलमिल गये। सुकरात ने उनके व्यक्तिगत जीवन में काफी रुचि ली, काफी खुलकर बातें की।
सुकरात ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा ''आपका विगत जीवन तो बड़े शानदार ढंग से बीता है, पर इस वृध्दावस्था में आपको कौन-कौन से पापड़ बेलने पड़ रहे हैं, यह तो बताइये।''
वृध्द किंचित मुस्कुराया- ''मैं अपना पारिवारिक उत्तरदायित्व अपने समर्थ पुत्रों को देकर [और इन सबको सर्व सामर्थ्यवान प्रभु को समर्पित करके] निश्चिन्त हूँ। वे जो कहते हैं कर देता हूँ, जो खिलाते हैं, खा लेता हूँ और अपने पौत्र पौत्रियों के साथ खेलता रहता हॅूं। बच्चे कभी भूल करते है तब भी चुप रहता हूँ। मैं उनके किसी कार्य में बाधक नहीं बनता। पर जब कभी वे परामर्श लेने आते हैं, तो मैं अपने जीवन के सारे अनुभवों को उनके सामने रख कर, की हुई भूल से उत्पन्न दुष्परिणामों की ओर से सचेत कर देता हूँ। वे मेरी सलाह पर कितना चलते हैं, यह देखना और अपना मस्तिष्क खराब करना मेरा काम नहीं हैं। वे मेरे निर्देशों पर चलें ही, यह मेरा आग्रह नहीं। परामर्श देने के बाद भी यदि वे भूल करते हैं, तो चिन्तित नहीं होता। उस पर भी वे पुन: मेरे पास आते हैं, तो मेरा दरवाजा सदैव उनके लिये खुला रहता है। मैं पुन: उचित सलाह देकर उन्हे विदा करता हूँ
वृध्द की बात सुनकर सुकरात बहुत प्रसन्न हुए। उन्होनें कहा इस आयु में जीवन कैसे जिया जाय, यह आपने बखूवी समझ लिया है।

नोट: ऊपर ब्रैकेट वाला अंश मूल प्रसंग मे नहीं है। ईश्वरवादी की दृष्टि से यह वाक्य जोड़ना उपयुक्त प्रतीत हुआ।

3 comments:

  1. परफेक्ट सूत्र वृद्धावस्था के. शुभागमन...!
    हिन्दी ब्लाग जगत में आपका स्वागत है, कामना है कि आप इस क्षेत्र में सर्वोच्च बुलन्दियों तक पहुंचें । आप हिन्दी के दूसरे ब्लाग्स भी देखें और अच्छा लगने पर उन्हें फालो भी करें । आप जितने अधिक ब्लाग्स को फालो करेंगे आपके अपने ब्लाग्स पर भी फालोअर्स की संख्या बढती जा सकेगी । प्राथमिक तौर पर मैं आपको मेरे ब्लाग 'नजरिया' की लिंक नीचे दे रहा हूँ आप इसके दि. 18-2-2011 को प्रकाशित आलेख "नये ब्लाग लेखकों के लिये उपयोगी सुझाव" का अवलोकन करें और इसे फालो भी करें । आपको निश्चित रुप से अच्छे परिणाम मिलेंगे । शुभकामनाओं सहित...
    http://najariya.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. शिक्षाप्रद - पढवाने के लिए आभार

    ReplyDelete
  3. " भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" की तरफ से आप को तथा आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामना. यहाँ भी आयें, यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर अवश्य बने .साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ . हमारा पता है ... www.upkhabar.in

    ReplyDelete